श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से जीवन होता है धन्य : शूरवीर सिंह सजवान

नगर पालिका परिषद चम्बा अंतर्गत बुरांसवाड़ी वार्ड नंबर–7 में नवदुर्गा कीर्तन मंडली द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।


व्यास पीठ पर विराजमान विद्वान आचार्य श्री महेश कृष्ण चमोली ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मनुष्य जीवन को पवित्र बनाता है। कथा सुनने मात्र से व्यक्ति के पापों का नाश होता है तथा उसे धर्म, भक्ति और संस्कारों की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ बैठकर कथा श्रवण करना चाहिए, जिससे उनमें संस्कार, नैतिकता और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत हो सके।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रमोला ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती है। कथा श्रवण से मनुष्य के भीतर प्रेम, करुणा और सद्भाव की भावना उत्पन्न होती है तथा समस्त जीव-जगत के कल्याण का संदेश मिलता है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंबिका सजवान, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोवनी धनौला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुन्ना रमोला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी टिहरी श्री नरेंद्र चंद्र रमौला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, प्रधान श्रीमती लक्ष्मी रावत, नगर अध्यक्ष श्रीमती अनीता रावत, पूर्व प्रमुख रजनी सजवान पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी श्रीमती बीना नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजवीर सिंह भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश रावत, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गब्बर सिंह रावत, इंदर सिंह नेगी, सोमवारी लाल सकलानी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेश पैन्यूली, ममता सजवान ,जयपाल सिंह मखलोगा सभासद महेश पनौली अरविंद मखलोगा विक्रम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार हेतु नवदुर्गा कीर्तन मंडली, सभासद बहन रजनी गैरोला तथा शक्ति प्रसाद जोशी द्वारा उपस्थित जनों द्वारा स्वागत आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!